बनमनखी:अनुमंडलीय अस्पताल में पिछले एक माह से शौचालयों में पानी की आपूर्ति बंद रहने से मरीजों व उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में शौचालय उपयोग करने पहुंचे मरीज आशिष कुमार, पनिया देवी, विलक्षणी देवी सहित कई कर्मियों ने बताया कि पानी नहीं रहने से लोगों को मजबूरन जंगल–झाड़ की ओर जाना पड़ता है।