डंडई: भीषण गर्मी से राहत: डंडई में आंधी-बारिश से मिली बड़ी राहत
Dandai, Garhwa | May 2, 2026 डंडई प्रखंड मुख्यालय में मई की तपती गर्मी और झुलसाती लू के बीच शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदल ली। तेज आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी और माहौल एकदम ठंडा हो गया। कई दिनों से गर्मी से बेहाल लोग इस बदलाव से खुश नजर आए। बारिश शुरू होते ही लोग अपने घरों की बालकनी और छतों पर पहुंच गए और ठंडी-ठंडी हवा के साथ सुहाने मौसम का आनंद लिया।