मुगलसराय: मुगलसराय के निजी स्कूल में समर कैंप में बच्चों ने दिखाया अपना हुनर
शनिवार को मुगलसराय के निजी स्कूल में समर कैंप में बच्चों के शारीरिक, रचनात्मक और बौद्धिक विकास के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे बच्चो ने अपना अपना हुनर दिखाया। नृत्य, गायन और पॉट डेकोरेशन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने नृत्य व गायन प्रतियोगिता में प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।