ग्वालियर गिर्द: छात्रों का हाई-वोल्टेज हंगामा! विवाद के बाद 2 गुटों में जमकर लात-घूंसे चले, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
दीनदयाल नगर क्षेत्र में छात्रों के बीच शुरू हुआ एक मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। सड़क पर दोनों गुट आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्ष काफी देर तक भिड़े रहे।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महाराजपुरा थाना पुलिस वायरल फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।