मोहनलालगंज: तेज रफ्तार का कहर: 10 दिन बाद युवक की मौत, अज्ञात वाहन के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक की 10 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के भीतरगांव निवासी शिव विश्वकर्मा (25) 25 अप्रैल को गौरा रिसॉर्ट में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। 26 अप्रैल की सुबह करीब तीन बजे बस का इंतजार करते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।