दशहरा मैदान में 6 से 8 सितंबर तक तीन दिवसीय 16वां प्रांतीय महाधिवेशन ‘टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026’ आयोजित किया जाएगा। कोटा में यह आयोजन करीब 24 साल बाद हो रहा है। इसके साथ ही ‘अनंत ऊर्जा सोलर एंड ईवी एक्सपो-2026’ का भी आयोजन होगा। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, कोटा डिवीजन के अध्यक्ष एवं कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी के नेतृत्व में टेंट व सोलर संगठन के पदाधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके निवास पर भेंट कर उन्हें उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।
#kota #dusshera #kota_smartcity20 #kotarajasthan #instadaily
Ladpura, Kota | Sep 7, 2026