शुक्रवार दोपहर 2 बजे जिले के सुसनेर मार्ग पर पर्यटन विभाग की होटल के समीप एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में घायल युवक की पहचान आनंद गहलोत, उम्र 30 वर्ष, निवासी आगर के रूप में हुई है।