पत्थलगांव थाना क्षेत्र के कोयला फैक्ट्री गली में चार अज्ञात नकाबपोश चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण एवं नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना बुधवार गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। गुरुवार की दोपहर 2 बजे पीड़ित नरेंद्र पाल मेहरा, निवासी कोयला फैक्ट्री गली, ने थाने में लिखित शिकाय