धनवार: ट्रांसफार्मर जलने से बढ़ी परेशानी, बिजली आपूर्ति ठप
धनवार प्रखंड अंतर्गत अरखांगो पंचायत में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बेदनाथ ठाकुर के पास लगा ट्रांसफार्मर जल जाने से करीब 200 से अधिक उपभोक्ता पिछले कई दिनों से अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर हैं। बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो गई है।