कांठ: ग्राम डहरा में पांच लोगों को शांति भंग की आशंका में किया गिरफ्तार, विवादित जमीन पर निर्माण का प्रयास
थाना कांठ के ग्राम डहरा निवासी वीरेंद्र सिंह एवं दूसरे पक्ष के विपिन कुमार आदि में आबादी की जमीन को लेकर मुकदमे न्यायालय में चल रहे हैं। रविवार को एक पक्ष के लोगों ने उक्त विवादित भूमि पर निर्माण कार्य करना शुरू कर दिया। जब दूसरे पक्ष को इसकी जानकारी हुई तो उसने ऊमरी कलां पुलिस चौकी को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और निर्माण कार्य कर