धनौरा: गजरौला में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान युवक की हुई मौत
गजरौला क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक कार की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने थाना गजरौला में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मण्डी धनौरा क्षेत्र के गांव बसी मुस्तकम निवासी करीम पुत्र शफीक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई सलीम खान।