पातेपुर में प्री स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों को जीविका दीदी द्वारा सिले गए कपड़े दिए जाएंगे। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयार कपड़े की आपूर्ति की जा रही है। सोमवार की शाम 6 बजे के करीब पातेपुर सीडीपीओ कार्यालय में बच्चों का ड्रेस पहुंचाया गया है। पातेपुर में प्री स्कूल के कुल बच्चों की संख्या 16760 है। जिन्हें पोशाक उपलब्ध कराया जाएगा।