एटा: थाना मलावन पर पंजीकृत हत्या के प्रयास, मारपीट के अभियोग में फरार चल रहे 04 अभियुक्तों के घर की गई 82 सीआरपीसी की करवाई
Etah, Etah | Feb 25, 2024 थाना मलावन पर एससी/एसटी एक्ट में चल रहे 4 अभियुक्तों रामवीर पुत्र बृजराज, हिमांशु पुत्र रामदास, धीरेन्द्र पुत्र चन्द्रप्रकाश, सीटू पुत्र चन्द्रप्रकाश निवासीगण ग्राम छछैना थाना मलावन के घर धारा 82 सीआरपीसी के नोटिस चस्पा किए गए तथा उक्त चारो अभियुक्तों के फरार होने के संबंध में मुनादी कराकर उद्घोषणा की गई।