ब्यावरा: ब्यावरा में राज्य मंत्री के कार्यालय पर आयोजित ब्यावरा पिपलहेला और गिंदौर मंडल की बैठक
भारतीय जनता पार्टी ब्यावरा, गिंदौर एवं पीपलहेला मंडल की बैठक शुक्रवार को दोपहर 2:00 करीब राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार के कार्यालय पर आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य मंत्री नारायण सिंह पवार जिला प्रभारी ध्रुव नारायण शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अंशुल तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे।