दलौदा: फतेहगढ़: देवनारायण मंदिर के पास अनियंत्रित ट्रक पलटा, चालक ने कूदकर जान बचाई, टला बड़ा हादसा
मंदसौर जिले के दलोदा थाना क्षेत्र के फतेहगढ़ देवनारायण मंदिर के पास रविवार दोपहर एक अनियंत्रित ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली,सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। ट्रक को सीधा करने का प्रयास जारी है,