गिरिडीह: धनबाद: गोविंदपुर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
धनबाद के गोविंदपुर निवासी सुबोजित सिन्हा की मौत सड़क हादसे में हो गई। सोमवार को 10 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। सुबोजित सिन्हा रविवार को सुरेश गोरी नामक व्यक्ति के साथ स्कूटी से गिरिडीह आया था। वापस लौटने के दौरान एक एक कार ने स्कूटी को बड़कीटांड के पास टक्कर मार दी।जिसमें सुबोजित सिन्हा की मौत मौके पर ही हो गई।