रानीवाड़ा: नगर पालिका रानीवाड़ा में सालाना बजट को लेकर बैठक का हुआ आयोजन, ₹9 करोड़ का बजट किया गया पेश
Raniwara, Jalor | Feb 15, 2024 रानीवाड़ा नगर पालिका की सालाना बजट को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें साल 2023-24 का संशोधित और साल 2024-25 का ₹9 करोड़ का बजट पेश किया गया। इस दौरान पार्षदों ने अपने वार्डों की समस्याओं के समाधान को लेकर कई प्रस्ताव पारित करवाए और विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप भी लगाया।