छतरपुर नगर: पन्ना रोड पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति ने किया ध्वजारोहण, सेनानियों को किया नमन
छतरपुर स्थित पन्ना रोड पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति कार्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी अग्रश्री परमलाल अग्रवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष जगदीश मिश्रा, उपाध्यक्ष अजय प्रताप मौजूद रहे