उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के सदस्य एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रमाकांत उपाध्याय ने शनिवार को शाहदरा चुंगी स्थित कान्हा गोशाला का औचक निरीक्षण किया। गोशाला में गंदगी, अव्यवस्था और गोवंश के लिए हरे चारे, भूसा व चोकर की कमी पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। सर्दी में देखभाल के अभाव को गंभीर लापरवाही बताते हुए नगर आयुक्त से शिकायत की बात कही।