ललितपुर: विद्युत पोल में आ रहे करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत, घटना का वीडियो आया सामने
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला जुगपुरा में करंट लगने से एक भैंस की मौत हो गई, सूचना देने के बाद भी विद्युतकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे,किसी प्रकार मोहल्लेवासियों ने भैंस को अलग किया। घटना एक दिन पुरानी है जिसका की वीडियो आज सामने आया है।सूचना देने के बाद भी विद्युतकर्मी नहीं पहुंचे,यह विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही है भैंस मोहल्ले के ही व्यक्ति की बताई गई है