चूरू के सांडवा थाना क्षेत्र के उंटालड़ गांव की रोही में कुंड की खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से एक मजदूर की मौत हो गई। शनिवार शाम बिशन सिंह राजपूत के खेत में पानी के कुंड की खुदाई करते समय किशन सिंह (35) करीब 20 फीट गहरी मिट्टी में दब गया। सूचना पर पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू शुरू किया।