दरभंगा: दरभंगा के लालबाग में स्थित दरभंगा प्रधान डाकघर में दिन भर रहा लिंक फेल, परेशान एवं निराश होकर वापस लौटे ग्राहक
दरभंगा के लालबाग में स्थित दरभंगा प्रधान डाकघर में दिनभर बुधवार को लिंक फेल रहा। जिस वजह से आने वाले ग्राहक परेशान एवं निराश होकर वापस लौटे। कई ग्राहक ऐसे थे जिन्हें रजिस्ट्री या फिर स्पीड पोस्ट करना था और जरूरी कागजात भेजने थे वह भी नहीं हो पाया। कई ऐसे ग्राहक थे जिन्हें पैसे निकालने की आवश्यकता थी। इस संबंध में बुधवार को दोपहर 3:30 बजे जानकारी दी गई।