बांका: शिवाजी वासा के पास बाइक से गिरकर जीएनएम हुईं घायल, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Apr 16, 2026 शिवाजी वासा के पास चलती बाइक से गिरकर GNM मनीषा कुमारी जख्मी हो गई। घटना गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे की है। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि मनीषा कुमारी हवेली खड़गपुर अस्पताल में GNM पद पर है। वहां से वह अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर करसोप गांव मायके जा रही थी।