जगदलपुर: बस्तर जिले में खेल प्रतिभाओं को तराशने का अभियान, जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ी हो रहे हैं
जगदलपुर, 15 मई 2026/ बस्तर जिले के खेल मैदान इन दिनों युवाओं के उत्साह और खेल के प्रति उनके समर्पण से गूंज रहे हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर (वर्ष 2026-27) वर्तमान में शहर के विभिन्न खेल मैदानों में संचालित किया जा रहा है। 06 मई से शुरू हुआ यह प्रशिक्षण शिविर आगामी 26 मई तक निरंतर चलेगा, जिसमें सब-ज