रविवार को समय लगभग 4 बजे डलमऊ कस्बे के मुराई बाग स्थित न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राकेश यादव की देखरेख में रविवार को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में एसडीएम सत्येंद्र सिंह व नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं को शत-प्रतिशत मतदान व किसी भी लालच से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर काफी लोग थे