गोपालगंज: दिघवा दुबौली मठिया टोला में शादी के छह साल बाद विवाहिता की गला दबाकर हत्या, मायके के लोगों ने लगाया आरोप
जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली मठिया टोला में शादी के छह साल बाद विवाहिता की सुसराल के लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के मायके के लोगों ने घरेलू विवाद में प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।