कैराना: कांधला में कृषि उत्पादन मंडी समिति में मंडी निरीक्षक के साथ हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Kairana, Shamli | Apr 26, 2026 कांधला में कृषि उत्पादन मंडी समिति में मंडी निरीक्षक अरविंद कुमार यादव एक दिन पूर्व शुल्क वसूली के लिए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ व्यापारियों ने वसूली का विरोध किया और उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। उन्होंने अपनी जान का खतरा जताया था। रविवार की दोपहर करीब तीन बजे घटना से जुड़ा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो सामने आया है।