भितरवार: दाऊ धाम में तुलसी मैया की विदाई पर नम हुईं आंखें, भव्य आयोजन किया गया
नगर के प्रसिद्ध दाऊ धाम में तुलसी मैया की विदाई समारोह बड़े ही श्रद्धा उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा। नवरात्रि के पावन अवसर पर तुलसी मैया की विदाई समारोह का आयोजन किया गया।