महावन: गांव ओल में शॉर्ट सर्किट से कैंटीन में लगी भीषण आग, धमाके से उड़ी छत, लाखों का नुकसान
कस्बा ओल के गांव ओल में रविवार सोमवार की मध्य रात्रि शॉर्ट सर्किट के कारण एक कैंटीन में भीषण आग लग गई देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया कैंटीन में रखा लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया सिलेंडर फटने से कैंटीन की छत उड़ गई जिसमें संचालक का लगभग 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ तीन फायर गाड़ियों ने आग पर काबू पाया