सांगोद: कनवास और देवली भाजपा मंडल की संयुक्त बैठक दूधियाखेड़ी मंदिर पर सम्पन्न हुई
Sangod, Kota | Nov 1, 2025 सांगोद. भाजपा कनवास व देवली मंडल की संयुक्त बैठक शुक्रवार को प्रातः 11बजे दूधिया खेड़ी माताजी मंदिर परिसर पर संपन्न हुई। भाजपा कनवास मंडल अध्यक्ष सत्यवान नागर और देवली मंडल अध्यक्ष विजय शंकर सेनी ने बताया कि बैठक में भाजपा कोटा देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर और ऊर्जा मंत्री के निजी सहायक राजेंद्र नागर के आतिथ्य में हुई।