खगड़िया: पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण, बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
खगड़िया सदर अस्पताल परिसर में सोमवार दोपहर 12 बजे पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का जिलाधिकारी विक्रम वीरकर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभियान की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल पहुंचे बच्चों को अपने हाथों से पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिल