जगदीशपुर: गर्लफ्रेंड से शादी के लिए युवक 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा, दूसरी लड़की को प्रेमिका बनाने पर नीचे उतरा
भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बलुआचक गांव में एक युवक ने अपनी प्रेमिका से शादी की जिद में खतरनाक कदम उठा लिया। ताराडीह गांव निवासी सुबोध राय के 21 वर्षीय पुत्र भास्कर कुमार गुरुवार शाम करीब 8 बजे 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।