कोडरमा: कोडरमा में भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन को मजबूत करने पर मंथन
कोडरमा नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को 2 बजे आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ एवं संस्थापक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन की वर्तमान स्थिति तथा पुराने कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की.