बालाघाट: 37 वर्षों की सेवा के बाद जी.एल. लाँझेवार हुए सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई
उत्तर सामान्य वन परिक्षेत्र लामता अंतर्गत लघु वनोपज तेंदूपत्ता सहकारी समिति लामता में पदस्थ प्रबंधक जी.एल. लाँझेवार के सेवानिवृत्त होने पर वन विभाग द्वारा 4 मई की दोपहर में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर शाल-श्रीफल, पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट कर उनके दीर्घ सेवाकाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग परिवार ने श्री लाँझेवार एवं उनके परिजनों का माल्यार