सबलगढ़: 54वें दिन भी जनहित सत्याग्रह जारी: "54 दिन बीत गए, लेकिन जवाबदेही अब भी अधूरी है
सबलगढ़। नगर पालिका परिषद सबलगढ़ में नगर की मूलभूत समस्याओं, विकास कार्यों में पारदर्शिता, अधूरी आरटीआई जानकारी एवं जवाबदेही की मांग को लेकर पार्षदों का जनहित सत्याग्रह आज लगातार 54वें दिन भी जारी रहा। लंबे समय से चल रहे इस आंदोलन के बावजूद नगर की अनेक समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सका है, जिससे नगरवासियों में प्रशासन के प्रति असंतोष बढ़ता जा रहा है।