नगर पालिका द्वारा शहर के मुख्य नालों की सफाई के लिए शनिवार शाम से विशेष अभियान शुरू किया गया है। ईओ के निर्देशन में सफाई निरीक्षक ने टीम के साथ मुख्य नाले सहित कई नालों की सफाई करवाई। ईओ ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा और रविवार को बाजार बंद रहने के दौरान भी कर्मचारियों द्वारा नालों की सफाई करवाई जाएगी, ताकि जलभराव और गंदगी से राहत मिल सके।