रूड़की: धनोरी के पास बंद पड़ी पुरानी गंगनहर में मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, वीडियो हुआ वायरल
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में धनोरी के पास बंद पड़ी पुरानी गंगनहर में आज मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने मगरमच्छ को देखा। जिसके बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद मगरमच्छ का वीडियो भी बनाया गया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। स्थानीय लोग वन विभाग से मगरमच्छ दिखाई देने की शिकायत करेंगे।