रूड़की: बोट क्लब के पास गंगनहर से बरामद हुआ बेटे का शव, मां को बचाते समय गंगनहर में डूबकर हुआ था लापता
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में बोट क्लब के पास गंगनहर से आज मुर्शीद आलम का शव बरामद हो गया है। मुर्शीद आलम पिरान कलियर में अपनी माँ नजीबन खातून को बचाते समय गंगनहर में डूब कर लापता हो गया था। गंगनहर में डूब रहे लोगों की जान बचाने वाले मोनू जलवीर की मदद से मुर्शीद आलम के शव को गंगनहर से बाहर निकाला गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।