रूड़की: आदर्श शिवाजी कॉलोनी निवासी बंद मकान में चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोने की ज्वैलरी बरामद
रुड़की कोतवाली पुलिस ने बंद मकान को निशाना बनाकर सोने की ज्वैलरी चोरी करने वाले आकाश शर्मा नाम के चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने चोरी की गई करीब 15 लाख रुपए की ज्वैलरी बरामद कर ली है। एक महिला ने 17 नवंबर को पुलिस को तहरीर देकर सोने की ज्वैलरी चोरी होने पर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने आकाश शर्मा नाम के चोर को गिरफ्तार कर लिया है।