नरवर: नरवर-मोहिनी रोड पर नर्सरी के पास वन विभाग की लाखों की जाली क्षतिग्रस्त
नरवर सब रेंज अंतर्गत नरवर-मोहिनी रोड स्थित वन विभाग की नर्सरी के पास लगाई गई लाखों रुपये की सुरक्षा जाली कई स्थानों से क्षतिग्रस्त एवं कटी हुई दिखाई दे रही है। वन क्षेत्र की सुरक्षा और अतिक्रमण रोकने के उद्देश्य से लगाई गई यह जाली अब खुद ही बदहाल स्थिति में नजर आ रही है।