बांधवगढ़: आकाशीय बिजली गिरने से उमरार बांध की पेयजल मोटर जली, उमरिया शहर की जलापूर्ति प्रभावित
नगर पालिका परिषद उमरिया द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, आकाशीय बिजली गिरने से उमरार बांध स्थित इंटेकवेल की पेयजल मोटर जल गई। इसके चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है और निर्धारित समय पर पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है।नगर पालिका ने बताया कि क्षतिग्रस्त मोटर की मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया है।