पलामू जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मेदिनीनगर शहर थाना एवं सदर थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार शाम 6 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर सघन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान शहर थाना क्षेत्र के जोड़ स्थित तथा सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा में एक साथ संचालित किया गया।