रानी: रानी पंचायत समिति के वीसी हॉल में शिक्षा मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं, 8वीं बोर्ड का रिजल्ट 96.66 प्रतिशत
Rani, Pali | May 26, 2025 राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को शाम 5 बजे आठवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया। उन्होंने पाली जिले के रानी ब्लॉक स्थित पंचायत समिति के वीसी रूम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए परिणाम की घोषणा की।कुल 12 लाख 84 हजार 618 बच्चों में से 12 लाख 22 हजार 369 बच्चे पास हुए। इस तरह 96.66 प्रतिशत आठवीं बोर्ड का परिणाम रहा।