रानी: रानी में तापमान 42 डिग्री पहुंचा, नगरपालिका ने सड़कों पर दमकल और टैंकरों से किया पानी का छिड़काव #जन समस्या
Rani, Pali | May 25, 2025 रानी नगरपालिका प्रशासन ने रविवार शाम 4.30 बजे तपती सड़कों पर फायर ब्रिगेड और टैंकरों की मदद से पानी का छिड़काव किया। क्षेत्र में सुबह से ही उमस और गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।नगरपालिका प्रशासन पिछले दो दिनों से फायर ब्रिगेड और छह टैंकरों की मदद से राहत कार्य कर रहा है।