मांट: खाजपुर से अवैध आतिशबाजी के साथ पकड़े गए दो आरोपियों का नोहझील पुलिस ने किया चालान
Mat, Mathura | Oct 12, 2025 मांट तहसील क्षेत्र की थाना नोहझील पुलिस द्वारा शनिवार की रात 9 बजे करीब गांव खाजपुर से संदीप व राजवीर निवासी खाजपुर को अवैध आतिशबाजी के साथ पकड़ा था,पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 73 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी बरामद की थी।इसके बाद आज रविवार को दोपहर 1 बजे विधिक कार्यवाही करने के बाद दोनों का चालान कर कोर्ट में पेश करने भेज दिया।