कानपुर: नौबस्ता में हत्यारोपी की पुलिस से मुठभेड़, डीसीपी ने दी जानकारी
नौबस्ता के मुख्य चौराहे पर दिनदहाड़े गोली मारकर हरीकरण सिंह की हत्या कर दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार किया। असलहा बरामद करवाने के दौरान हत्यारोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। डीसीपी ने बताया कि, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।