अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला सैनिक बंधु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य जनपद के पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से संबंधित समस्याओं की समीक्षा कर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सुनिश्चित करना रहा।