वाराणसी में 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, 45 टीमों के 1080 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा द्वारा वाराणसी में आयोजित हो रही 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबॉल अंडर-14, बालक एवं बालिका वर्ग प्रतियोगिता 2024-25 हेतु शुभंकर तथा ट्रॉफी का अनावरण वाराणसी के कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को 11 बजे किया गया। उन्होंने उद्घाटित शुभंकर को यहां की संस्कृति के अनुरूप चुनने हेतु भी डिजाइन करने वाले के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।