सदर: प्रयागराज: दरियाबाद में बच्चों की अनोखी पहल, आवारा कुत्तों के लिए बनाए मिनी स्विमिंग पूल, भीषण गर्मी में राहत पाते दिखे
Sadar, Allahabad | May 16, 2026
दरियाबाद क्षेत्र में भीषण गर्मी और 43 डिग्री तापमान के बीच मोहल्ले के बच्चों ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। तेज धूप से बेजुबान जानवरों को राहत देने के लिए बच्चों ने गलियों में मिनी स्विमिंग पूल बनाकर पानी भर दिया। गर्मी से बेहाल आवारा कुत्ते इन मिनी पूल में नहाते और पानी पीकर राहत लेते नजर आए। बच्चों ने प्लास्टिक के टब और छोटे गड्ढों में पानी भरा दिया।