मुंगेर: जेआरएस कॉलेज के पास 17 वर्षीय युवक को अपराधियों ने गोली मारी, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Munger, Munger | Mar 28, 2025 कासिम बाजार थानान्तर्गत नौलक्खा निवासी पन्ना लाल यादव के 17 वर्षीय पुत्र पीयूष यादव को घात लगाए अपराधियों ने जेआरएस कॉलेज के समीप गोली मार कर घायल कर दिया। गोली मारने वालों में नौलखा निवासी अमित कुमार, सुमित कुमार, सन्नी कुमार और प्रभु कुमार उर्फ राजा शामिल है। गोली पीयूष के पेट में लगी जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में रात 8.30 बजे भर्ती कराया गया।